5:08 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में यातायात पुलिस सख्त, नियम तोड़ने वाले 6 वाहनों के चालान

उझानी में यातायात पुलिस सख्त, नियम तोड़ने वाले 6 वाहनों के चालान

उझानी-बदांयू 26 जून।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर यातायात पुलिस ने शुक्रवार को सड़क सुरक्षा को लेकर मंडी समिति पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यातायात उपनिरीक्षक मुरारीलाल साहू के नेतृत्व में ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और सड़क किनारे अवैध पार्किंग करने वाले 6 वाहनों के चालान काटे गए।

अभियान के दौरान पुलिस ने 15 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों समेत अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर भी लगवाए। चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई चालकों को चेतावनी देकर छोड़ते हुए नियम पालन के सख्त निर्देश दिए गए।

यातायात उपनिरीक्षक मुरारीलाल साहू ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा, “हेलमेट और सीट बेल्ट आपकी जान बचाते हैं। लापरवाही से सड़क हादसों में जान-माल का नुकसान होता है। नियमों का पालन कर अधिकांश दुर्घटनाएं रोकी जा सकती हैं।” उन्होंने वाहन चालकों से ओवरलोडिंग न करने, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का प्रयोग न करने और गति सीमा में वाहन चलाने की अपील की।

अभियान में हेड कांस्टेबल विजयपाल सिंह, कांस्टेबल कोशिंदर कुमार, पीआरडी जवान ओम सिंह और मनवीर सिंह शामिल रहे।

— राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस