।
बदायूं, 25 जून 2026 ।
कादरचौक थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसा कादरचौक-उझानी मार्ग पर खिरिया बाकरपुर गांव के पास हुआ। बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर गांव निवासी खुशीर्द अपने साले सरताज पुत्र आजाद निवासी रसौली गांव के साथ किसी काम से ककोड़ा गए थे। शाम को दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे।
खिरिया बाकरपुर गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में खुशीर्द और सरताज दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने खुशीर्द को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सरताज की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश कर रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

