सपा के राष्ट्रीय सचिव योगेन्द्रपाल सिंह तोमर को वैवाहिक वर्षगांठ पर दीं शुभकामनाएं, उमड़ा समर्थकों का हुजूम।
बदांयू 25 जून ।
बिल्सी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रमुख दावेदार एवं सपा के राष्ट्रीय सचिव योगेन्द्रपाल सिंह तोमर और उनकी धर्मपत्नी की वैवाहिक वर्षगांठ आज धूमधाम से मनाई गई। इस शुभ अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई व अनंत शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
सपा नेता योगेन्द्रपाल सिंह तोमर अपने मिलनसार स्वभाव और जनसेवा के कार्यों के लिए क्षेत्र में खास पहचान रखते हैं। संगठन को मजबूत करने से लेकर आम जनता की समस्याओं के समाधान तक, उनकी सक्रियता हमेशा चर्चा में रहती है। उनकी धर्मपत्नी भी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं।
इस मौके पर समर्थकों ने श्री बालाजी महाराज से प्रार्थना की कि उनका आशीर्वाद और कृपा दोनों पर सदैव बनी रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि तोमर दंपति का दांपत्य जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
शुभचिंतकों ने कामना की कि ईश्वर दोनों को स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन प्रदान करें, ताकि वे इसी तरह समाज और क्षेत्र की सेवा में निरंतर योगदान देते रहें। पूरे दिन उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

