5:08 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी की बेटी, रूबल गुप्ता बनीं डॉक्टर, परिवार और जिले का बढ़ाया गौरव

उझानी की बेटी, रूबल गुप्ता बनीं डॉक्टर, परिवार और जिले का बढ़ाया गौरव।

उझानी-बदांयू 24 जून।

लगन और मेहनत से हर सपना सच होता है, इसे सच कर दिखाया है नगर की होनहार बेटी डॉ. रूबल गुप्ता ने। चिकित्सा शिक्षा सफलतापूर्वक पूर्ण कर उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से अग्रवाल परिवार सहित पूरे बदायूं में खुशी की लहर है।

डॉ. रूबल समाजसेवी अरुण अग्रवाल व भाजपा के नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल की भांजी हैं। बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहीं रूबल ने डॉक्टर बनने का सपना देखा था, जिसे उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प और परिश्रम से पूरा कर दिखाया।

डॉ. रूबल ने कहा, “डिग्री मिलना जिम्मेदारी की शुरुआत है। मेरा पहला कर्तव्य समाज सेवा है। मेरी कोशिश रहेगी कि गरीब और वंचित वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाऊं।”

सफलता की खबर मिलते ही परिवार में बधाई देने वालों का तांता लग गया। लोगों ने मिठाई बांटकर और फूलमालाओं से स्वागत कर डॉ. रूबल को आशीर्वाद दिया।

मामा अरुण अग्रवाल ने कहा, “रूबल ने पूरे परिवार का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। आज बेटियां हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं। रूबल की मेहनत युवाओं के लिए मिसाल है।”

सचिन अग्रवाल ने कहा कि रूबल का समर्पण आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करेगा।


क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी डॉ. रूबल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उम्मीद जताई कि वे चिकित्सा क्षेत्र में बदायूं का नाम देशभर में रोशन करेंगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस