बदायूं
मोहर्रम पर्व को लेकर बदायूं पुलिस सतर्क: एएसपी ग्रामीण ने वजीरगंज थाने में विवेचनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश, पुलिस टीम के साथ किया पैदल गश्त
केशव गुप्ता
बदायूं। आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बदायूं पुलिस पूरी तरह सक्रिय है। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने थाना वजीरगंज पहुंचकर सभी विवेचकों की विवेचनाओं की समीक्षा की तथा अर्दली रूम आयोजित कर लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने विवेचकों को विवेचनाओं में तेजी लाने, निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने एवं शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके उपरांत एएसपी ग्रामीण ने प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार एवं पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पैदल गश्त के दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने की अपील की गई।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

