बदायूं
तेज रफ्तार सरकारी एंबुलेंस की टक्कर से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम
केशव गुप्ता
बदायूं। जिले के कादरचौक थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। कादरचौक-उसहैत मार्ग पर तेज रफ्तार सरकारी एंबुलेंस की टक्कर से 6 वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतक बच्ची की पहचान कोमल पुत्री श्याम सिंह निवासी गांव गौरी नगला, थाना उसहैत के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार परिवार कासगंज जिले के ओमनगरिया गांव में आयोजित एक पारिवारिक दावत में शामिल होकर लौट रहा था। इसी दौरान कादरचौक कस्बे के पास तेज गति से आ रही सरकारी एंबुलेंस ने कोमल को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, प्रशासन से कार्रवाई की मांग।
स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने तथा दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मासूम की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

