उझानी -काम पर ले जाते समय मालिक से मारपीट, कर्मचारी ने साथियों संग लाठी-डंडों से पीटा।
पीड़ित ने उझानी कोतवाली में दी तहरीर, कार्रवाई की मांग।
उझानी-बदांयू 23 जून।
उझानी कोतवाली क्षेत्र में कर्मचारी द्वारा अपने ही मालिक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कर्मचारी ने काम पर ले जाते समय रास्ते में गाली-गलौज की और फिर साथियों को बुलाकर लाठी-डंडों से पीट दिया। जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है।
नगर के मोहल्ला नझियाई निवासी मुकेश कश्यप पुत्र गुड्डू कश्यप ने प्रभारी निरीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 22 जून को सुबह करीब 9 बजे वह अपने कर्मचारी धर्मेंद्र कश्यप पुत्र लक्ष्मी नारायण को लेकर काम के लिए जा रहा था।
रास्ते में धर्मेंद्र ने अचानक गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर उसने फोन कर अपने कुछ लोगों को बुला लिया, सभी ने एक राय होकर मुकेश के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
मुकेश कश्यप ने बताया कि मारपीट में उसे चोटें आई हैं और अब उसे व परिवार को आरोपियों से खतरा है। उसने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और सुरक्षा देने की मांग की है।
उझानी कोतवाली पुलिस को तहरीर मिल गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायती पत्र के आधार पर जांच की जा रही है। पीड़ित का मेडिकल कराया जाएगा। जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

