मूसाझाग क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ललवुसिया व शहपुरा के बीच गंगा एक्सप्रेस-वे के नीचे वसैया खेड़ा की तरफ एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के संबंध में।
आज दिनाँक 22.06.2026 को एक व्यक्ति सन्ट्र यादव पुत्र श्रीकृष्ण निवासी ग्राम शहपुरा थाना मूसाझाग जिला बदायूँ द्वारा थाना मूसाझाग पुलिस को सूचनी दी गयी कि थाना मूसाझाग क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ललवुसिया व शहपुरा के बीच गंगा एक्सप्रेस-वे के नीचे वसैया खेड़ा की तरफ एक अज्ञात व्यक्ति का शव सड़ी गली स्थिति में पड़ा है । उक्त सूचना पर थाना मूसाझाग पुलिस द्वारा मौके पर जाकर देखा तो एक अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 25-30 वर्ष का शव गंगा एक्सप्रेस-वे के नीचे पड़ा है । प्रथम दृष्टया शव 4-5 दिन पुराना लग रहा है । मौके पर फॉरेंसिक टीम मौजूद है । मृतक के शव को पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है । शव की शिनाख्त हेतु प्रयास जारी हैं । कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है ।
नोटः- आज दिनांक 22.06.2026 को थाना मूसाझाग क्षेत्रान्तर्गत एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है, जिस किसी व्यक्ति को उक्त अज्ञात व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी हो अथवा शव की पहचान के संबंध में कोई सूचना हो,वह तत्काल पुलिस को सूचित करने का कष्ट करें ।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

