स्वास्थ्य मेले में उमड़ी भीड़, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में योग शिविर भी रहे आकर्षण का केंद्र।
उझानी-बदांयू 21 जून।
रविवार को कछला रोड स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए HPV वैक्सीन का टीकाकरण शुरू किया गया। पहले दिन ही किशोरियों और उनके परिजनों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
बता दें कि HPV वैक्सीन का उद्घाटन कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर से किया था। यह वैक्सीन फरवरी से पूरे भारत में लागू हुई थी। बदायूं जिले में यह अभियान कुछ दिन पहले शुरू हुआ था, लेकिन उझानी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर कछला रोड पर रविवार से टीकाकरण शुरू किया गया।
यह टीकाकरण 14 से 15 साल तक की किशोरियों के लिए है ,निशुल्क किया जा रहा है। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे बड़ा कैंसर है, जिससे बचाव में यह वैक्सीन बेहद कारगर है।
टीकाकरण के दौरान फार्मासिस्ट रोहित कुमार, स्टाफ नर्स अमिता, एएनएम रीता तोमर, लैब टेक्नीशियन सचिन, सपोर्ट स्टाफ राहुल कुमार व नीरज मौजूद रहे। टीम ने किशोरियों की काउंसिलिंग भी की और वैक्सीन के फायदे बताए।
वहीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सुबह 6 बजे से ही योग शिविर लगाए गए। उझानी समेत जगह-जगह लोगों में योग करने का जबरदस्त जुनून दिखा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
स्वास्थ्य विभाग की अपील है कि 14-15 साल की सभी किशोरियों के माता-पिता अपने नजदीकी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर जाकर HPV का टीका जरूर लगवाएं। यह एक बार लगने के बाद जीवनभर सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा देता है।
HPV वैक्सीन का पूरा कोर्स 2 डोज का होता है। दूसरी डोज 6 महीने बाद लगती है। टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड और मोबाइल नंबर साथ लाएं।
राजेश वार्ष्णेय एमके।







badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

