बदायूं
उसावा ब्लॉक परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास, जनप्रतिनिधियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
केशव गुप्ता
उसावा (बदायूं), 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उसावा ब्लॉक परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्री दिनेश सिंह, मंडल अध्यक्ष राहुल लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम प्रताप सिंह, सभासद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता, हेमंत महाजन, सभासद पति श्री धनमेश कश्यप तथा सभासद महावीर राठौर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया तथा नियमित योग को स्वस्थ जीवन की कुंजी बताया। वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास का माध्यम है। उन्होंने सभी लोगों से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने का आह्वान किया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ भारत और निरोग समाज के संकल्प के साथ किया गया।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

