राजरानी सरस्वती शिशु मंदिर उझानी में मना विश्व योग दिवस, आचार्यों ने सिखाए आसन-प्राणायाम।
उझानी, बदायूं 21 जून 2026।
विश्व योग दिवस के अवसर पर रविवार को राजरानी सरस्वती शिशु मंदिर उझानी में योग शिविर का आयोजन किया गया। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित योग आचार्य श्री महेंद्र सिंह तथा योगाचार्या श्रीमती सावित्री सिंह ने सूक्ष्म व्यायाम से शुरुआत कर विभिन्न आसन कराए।
प्राणायाम सत्र में भस्त्रिका, कपालभाति, भ्रामरी एवं अनुलोम-विलोम का अभ्यास कराया गया। दोनों आचार्यों ने प्रत्येक आसन और प्राणायाम के लाभ विस्तार से बताए।


कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार, आचार्य उमाशंकर जी, उमाकांत जी, शिव कुमार जी, सुभाष चंद्र जी, गुलजारीलाल चंपालाल सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्य संजीव कुमार माथुर, समिति सदस्य डॉ. नीलाभ शर्मा सहित कृष्ण मुरारी मिश्रा, निर्मल गुप्ता, अर्पित शर्मा, अर्णव शर्मा, सूरजपाल आदि 17 बंधु उपस्थित रहे।
माताओं-बहनों में सावित्री सिंह, उषा गोयल, रंजना माहेश्वरी, मीना वार्ष्णेय, सरिता गोयल, रानी अग्रवाल, शांति शर्मा सहित 34 महिलाओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर बताया गया कि विद्यालय में प्रतिदिन योग करने से श्रीमती लक्ष्मी शर्मा की सभी दवाइयां छूट गईं तथा श्रीमती शांति शर्मा पेट के ऑपरेशन से बच गईं।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने “करें योग, रहें निरोग” का संकल्प लिया।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

