कुंवरगांव बिजलीघर में बड़ा हादसा, मैकेनिक गंभीर रूप से झुलसा
कुंवर गांव संवाददाता
कुंवरगांव बदांयू । कस्बा स्थित 33/11 केवी कुंवरगांव बिजलीघर में शनिवार को कार्य के दौरान करंट लगने से मैकेनिक मोहम्मद रियाज मौलाना निवासी सोथा मोहल्ला, बदायूं झुलस गए। हादसे में उनका चेहरा बुरी तरह प्रभावित हुआ, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार घटना के समय बिजलीघर पर एसएसओ उदयप्रताप ड्यूटी पर तैनात थे। कार्य के दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से मोहम्मद रियाज घायल हो गए। घटना के बाद बिजलीघर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।
जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें उपचार के बाद घर ले आए। बताया जा रहा है कि उनकी हालत अब स्थिर है और घर पर देखभाल की जा रही है।
सूत्रों का आरोप है कि घटना के बाद विभागीय अधिकारी मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं और हादसे से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है। हालांकि इस संबंध में विभागीय अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।



फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर चर्चाएं जारी हैं। मामले में विभागीय अधिकारियों का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

