उझानी -करुआ पुल के पास तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल।
गलत दिशा से आई बाइक ने मचाया कोहराम, मृतक के भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट।
उझानी, बदायूं 20 जून ।
बरेली मथुरा हाइवे पर करुआ पुल के पास मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार और लापरवाही से आई बाइक ने सड़क किनारे खड़ी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के पास खड़े जोगेन्द्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ खड़े अजवसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरपुर नरसिंहपुर निवासी सुनील कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 16 जून 2026 को दोपहर उसका बड़ा भाई जोगेन्द्र सिंह गांव के ही अजवसिंह और साले सुगम के साथ बाइक से फूलपुर जा रहा था। करुआ पुल से करीब दस मीटर पहले उझानी की ओर सुगम बाइक को फुटपाथ किनारे खड़ी कर नीचे खंती में पेशाब करने चला गया।
जोगेन्द्र और अजवसिंह बाइक के पास खड़े थे, तभी कछला की ओर से गलत दिशा में तेज रफ्तार से आ रही बाइक के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए खड़ी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जोगेन्द्र को गंभीर चोटें आईं।
राहगीरों ने तुरंत दोनों को एंबुलेंस से उझानी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जोगेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। घायल अजवसिंह को मेडिकल कॉलेज बदायूं रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर बाइक नंबर, व अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक रवनीत सिंह को विवेचना सौंपी गई है।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

