5:01 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में गर्मी का सितम: पारा 40 पार, रात में भी नहीं मिल रही राहत

उझानी में भी गर्मी का सितम: पारा 40 पार, रात में भी नहीं मिल रही राहत।

उझानी-बदांयू 20 जून ।

उझानी में भी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 32 डिग्री के आसपास बना रहा। रात में चल रही गर्म हवाओं ने लोगों की नींद उड़ा दी है।

पिछले एक सप्ताह में उझानी का तापमान लगातार बढ़ा है। 14 जून को जहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री था, वहीं 20 जून को यह 40 डिग्री पार कर गया। न्यूनतम तापमान में भी 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिन के साथ-साथ रात में भी उमस के कारण लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर होना पड़ रहा है। दोपहर 12 बजे के बाद बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी के डॉक्टरों के अनुसार, गर्मी बढ़ने से डिहाइड्रेशन, बुखार और उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। पिछले 3 दिन में ही 25 से ज्यादा मरीज गर्मी से जुड़ी बीमारियों के चलते भर्ती किए गए हैं।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 48 घंटे तक राहत के आसार नहीं हैं। पारा 41-43 डिग्री तक जा सकता है। रात का तापमान भी 30 डिग्री से ऊपर बना रहेगा। लोगों को दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से न निकलने, सूती कपड़े पहनने और ज्यादा से ज्यादा पानी-छाछ पीने की सलाह दी गई है।


गर्मी के साथ बिजली कटौती ने परेशानी और बढ़ा दी है। कई मोहल्लों में 4-5 घंटे की अघोषित कटौती हो रही है। इससे कूलर-पंखे भी जवाब दे रहे हैं।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस