11:28 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

साप्ताहिक बाजार में शराबी ने पौनिया लहराकर मचाया हड़कंप, गिरफ्तार

साप्ताहिक बाजार में शराबी युवक ने पौनिया लहराकर मचाया हड़कंप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव कासिमपुर में शुक्रवार को लगने वाली साप्ताहिक पैठ बाजार में एक शराब नशे में धुत युवक ने हाथ में अवैध पौनिया (तमंचा) लेकर दहशत फैला दी। युवक ने दुकानदारों और ग्रामीणों को धमकाया, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार पड़ोसी गांव खासपुर निवासी मक्कन नामक युवक हाथ में पौनिया लेकर मछली बाजार में पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह नशे की हालत में धुत था। आरोप है कि वह एक महिला के घर में भी पौनिया लेकर घुस गया। उस समय महिला का पति घर पर मौजूद नहीं था। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और युवक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसने ग्रामीणों की ओर पौनिया तान दी।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक को दबोच लिया और उसके कब्जे से पौनिया बरामद कर लिया।
थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक को पौनिया समेत गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।।

विज्ञापन एक्सप्रेस