11:29 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में रहस्यमय मौत: भैंस को चारा डालकर लौट रही किशोरी रास्ते में गिरी, मौके पर ही मौत

बदायूं

बदायूं में रहस्यमय मौत: भैंस को चारा डालकर लौट रही किशोरी रास्ते में गिरी, मौके पर ही मौत

केशव गुप्ता

बदायूं। जिले के उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा जलालपुर में 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से गांव में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान रागिनी पुत्री दिनेश के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रागिनी घर से भैंसों को चारा डालने गई थी। चारा डालकर वापस लौटते समय वह अचानक रास्ते में गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों का दावा है कि रागिनी को भैंस ने मार दिया था, जिससे उसके शरीर पर चोट के निशान आए। वहीं, कुछ ग्रामीणों ने हार्ट अटैक की आशंका भी जताई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
सूचना मिलने पर उसहैत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
फिलहाल किशोरी की अचानक मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

विज्ञापन एक्सप्रेस