7:54 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी: मक्का के खेत में बिछी थी मौत, 11 हजार वोल्ट के तार ने ले ली रहीम की जान

उझानी: मक्का के खेत में बिछी थी मौत, 11 हजार वोल्ट के तार ने ले ली रहीम की जान।

उझानी, बदायूँ 19 जून 2026।

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव मानकपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। खेत में पानी लगाने गए रहीम की जान 11 हजार वोल्ट की टूटी पड़ी लाइन की चपेट में आने से चली गई।

जानकारी के अनुसार मृतक रहीम पुत्र कदीर आज सुबह अपने मक्का के खेत में पानी लगाने गया था। ट्यूबवेल स्टार्ट करने के बाद वह खेत की नाली में पानी काटने पहुंचा। परिजनों के मुताबिक नाली में पहले से ही 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार टूटा पड़ा था। जैसे ही रहीम ने नाली में पैर रखा, वह तेज करंट की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

जवान बेटे की असमय मौत से घर में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों का आरोप है कि कई दिन से तार टूटा पड़ा था, शिकायत के बाद भी बिजली विभाग ने सुध नहीं ली।


राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस