11:30 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू : गंगा में नहाते समय डूबे युवक का 11 दिन बाद भी सुराग नहीं, परिजन परेशान

दायूं।

बदांयू 19 जून।

कासगंज के कादरगंज गंगाघाट पर 7 जून को गंगा स्नान के दौरान डूबे बदायूं के युवक का 11 दिन बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। लापता युवक सूरज, उम्र 26 वर्ष, कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव ककोड़ा का रहने वाला है।

बताते हैं कि 7 जून की दोपहर सूरज अपने दोस्तों के साथ कादरगंज गंगाघाट पर नहाने गया था। नहाते समय वह श्मशान घाट वाले हिस्से की ओर चला गया और अचानक गहरे पानी में पहुंचने से तेज बहाव में बह गया। दोस्तों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सूरज लापता हो चुका था।

घटना के बाद से ही पुलिस, पीएसी की फ्लड यूनिट और गोताखोर लगातार गंगा में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। सिकंदरपुर वैश्य थानाध्यक्ष चंचल सिरोही ने बताया कि कादरगंज से लेकर फर्रुखाबाद के कंपिल तक गंगा के किनारे-किनारे तलाश की जा रही है। इसके बावजूद अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है।

11 दिन बीत जाने के बाद भी सूरज के न मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। पिता नन्हे का कहना है कि रोज घाट पर जाकर बेटे के मिलने की आस लगाते हैं। गांव में भी मातम का माहौल है।

विज्ञापन एक्सप्रेस