बदायूं
धान की सिंचाई करने जा रहे युवक को ट्रैक्टर ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत
केशव गुप्ता
बदायूं। उझानी-कादरचौक मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। ककोड़ा गांव निवासी 30 वर्षीय राजीव अपनी बाइक से खेत पर धान की पौध में पानी लगाने जा रहे थे। इसी दौरान चतुरानी नगला गांव के पास एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में राजीव गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तत्काल उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

