दातागंज -हाईटेंशन तार टूटने से युवक की मौत, युवती समेत कई झुलसे।
बदांयू 18 जून।
दातागंज थाना क्षेत्र के खानपुर दयागांव में बृहस्पतिवार सुबह 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय सुनील कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती अपेक्षा समेत कई ग्रामीण झुलस गए।

ग्रामीणों के अनुसार सुबह 6-7 लोग खेत में मक्का तोड़ने जा रहे थे। तभी खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार अचानक टूटकर उन पर गिर पड़ा। सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दातागंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

