खाटू श्याम के परम भक्त विजय गर्ग जी का जन्मदिवस धूमधाम से मना, बदांयू एक्सप्रेस ने दी शुभकामनाएं

।
उझानी। 18 जून।
खाटू श्याम के अनन्य भक्त एवं परम श्याम प्रेमी प्रिय भाई विजय गर्ग जी का जन्मदिवस बुधवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के गणमान्य लोगों और श्याम प्रेमियों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर सोशल मीडिया के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दी।
विजय गर्ग जी अपने धार्मिक स्वभाव और समाज सेवा के लिए पूरे क्षेत्र में जाने जाते हैं। खाटू श्याम के प्रति उनकी अटूट आस्था युवाओं के लिए प्रेरणा है। हर श्याम जागरण और धार्मिक आयोजन में उनकी सक्रिय भागीदारी रहती है।
इस शुभ अवसर पर बदांयू एक्सप्रेस परिवार की ओर से विजय गर्ग जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। बदांयू एक्सप्रेस ने बाबा खाटू श्याम से प्रार्थना की कि वे विजय गर्ग जी को दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन प्रदान करें, ताकि वे इसी तरह धर्म और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ते रहें।
शुभचिंतकों ने उनके यशस्वी जीवन की कामना करते हुए कहा कि श्याम बाबा का आशीर्वाद उन पर सदा बना रहे।
राजेश वार्ष्णेय एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

