1:24 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी मंडी के पास ट्रक ने कार में मारी टक्कर, भाजपा नेता पवन शर्मा परिवार सहित बाल-बाल बचे।

उझानी मंडी के पास ट्रक ने कार में मारी टक्कर, भाजपा नेता पवन शर्मा परिवार सहित बाल-बाल बचे।

उझानी-बदांयू 18 जून।

उझानी में कृषि उत्पादन मंडी समिति के समीप आज सुबह करीब 7:30 बजे बदांयू के भाजपा नेता पवन शर्मा की कार की एक ट्रक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक में फंस गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने क्रेन मंगवाकर दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

भाजपा नेता पवन शर्मा ने बताया कि वह अपनी पत्नी, बेटी और राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता के ओएसडी शुभम अग्रवाल के साथ वृंदावन जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से सभी लोग सुरक्षित हैं।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। कार को काफी नुकसान पहुंचा है। प्रथम दृष्टया ट्रक चालक की लापरवाही सामने आई है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस