उझानी में मनाई गई स्व. श्रवण कुमार अग्रवाल की नवम पुण्यतिथि, विद्यालय परिवार ने दी श्रद्धांजलि।
उझानी-बदांयू 17 जून।
संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, उझानी में आज विद्यालय के संस्थापक एवं प्रेरणास्रोत स्व. श्रवण कुमार अग्रवाल जी की नवम पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अभूतपूर्व है। उनके प्रयासों से ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नींव रखी गई।
विद्यालय के प्रबंधक रतन कुमार जिन्दल ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्व. अग्रवाल जी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने सभी से उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्रों ने पुष्पांजलि अर्पित की। उनके उत्कृष्ट जीवन मूल्यों और समाज सेवा के संकल्प को नमन किया गया। समस्त विद्यालय परिवार ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विद्यालय परिवार ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व. श्रवण कुमार अग्रवाल जी के विचार सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

