7:54 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी की प्रथम नागरिक को जन्मदिवस पर कोटिशः बधाई

उझानी की प्रथम नागरिक को जन्मदिवस पर कोटिशः बधाई।

नगर के विकास की संवाहक, सेवा-समर्पण की प्रतिमूर्ति श्रीमती पूनम अग्रवाल जी का जन्मदिन आज।

उझानी-बदांयू 17 जून।

नगर पालिका परिषद उझानी की यशस्वी अध्यक्षा एवं नगर की प्रथम नागरिक, परम आदरणीय श्रीमती पूनम अग्रवाल जी को आज उनके जन्मदिवस के पावन अवसर पर बदायूं एक्सप्रेस परिवार की ओर से हृदय की अनंत गहराइयों से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की जाती हैं।

श्रीमती अग्रवाल जी का कार्यकाल उझानी के लिए निरंतर विकास, स्वच्छता और जनसेवा का स्वर्णिम अध्याय साबित हुआ है। आपकी दूरदर्शी सोच और मातृशक्ति के रूप में नगरवासियों के प्रति अटूट स्नेह ने उझानी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। सड़कों से लेकर सफाई तक, पार्कों के सौंदर्यीकरण से लेकर गरीब कल्याण की योजनाओं तक, आपका हर कदम जन-जन के हित को समर्पित रहा है।

आपका सहज-सरल व्यक्तित्व, प्रशासनिक कुशलता और जनता से सीधा जुड़ाव उझानी की राजनीति में महिला नेतृत्व का सशक्त उदाहरण है। आपने सिद्ध किया है कि संकल्प और सेवा-भाव हो तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं।

बदायूं एक्सप्रेस टीम_ ईश्वर से प्रार्थना करती है कि श्रीमती पूनम अग्रवाल जी दीर्घायु हों, सदैव स्वस्थ रहें और इसी तरह अपनी कर्मठता से उझानी नगर को विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कराती रहें। आपका आशीर्वाद और मार्गदर्शन नगरवासियों को यूं ही मिलता रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस