बदायूं
*थाना अलापुर पुलिस द्वारा ऑटो(टेम्पू) में छूटा हुआ बैग बरामद कर महिला के सुपुर्द किया।*
केशव गुप्ता
थाना अलापुर के ग्राम विशनपुरी निवासिनी मिथलेश पत्नी मुनेन्द्र अपने मायके थाना मूसाझाग ग्राम महरौली से अपनी मां व बच्चों के साथ अपनी ससुराल के लिए ऑटो(टेम्पू) में ढहरपुर से म्याऊँ के लिये बैठी थी तभी रास्ते में आँधी-बारिश के कारण म्याऊँ जल्दी उतरते समय बैग (जिसमें सोना-चांदी के आभूषण तथा नकदी व मोबाइल फोन रखे थे) जो छूट गया। जिसकी सूचना चौकी म्याऊँ पर दी गई थी। *चौकी प्रभारी म्याऊ ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए संबंधित ऑटो चालक से बैग बरामद कर मय माल के मिथलेश उपरोक्त के सुपुर्द किया गया।*

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

