12:40 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने खाया विषाक्त पदार्थ, उपचार के दौरान मौत

बदायूं

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने खाया विषाक्त पदार्थ, उपचार के दौरान मौत; माता-पिता हिमाचल में मजदूरी पर

केशव गुप्ता

बदायूँ। कुंवरगाँव थाना क्षेत्र के प्रहलादपुर गांव में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार प्रहलादपुर निवासी बबली (17) पुत्री शेर सिंह अपने दादा वेदराम के साथ गांव में रहती थी। उसके माता-पिता मजदूरी के लिए हिमाचल प्रदेश गए हुए हैं। सोमवार दोपहर बबली ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत अचानक बिगड़ गई।
परिजन उसे तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे शहर के एक निजी नर्सिंग होम में ले गए, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मृतका के पिता शेर सिंह ने भी घटना को लेकर अपनी जानकारी साझा की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस