बदायूं
बिजली गुल होने पर छत पर सोना पड़ा महंगा, पैर फिसलने से नीचे गिरे युवक की मौत
केशव गुप्ता
उसावां (बदायूं)। थाना उसावां क्षेत्र के ग्राम भवन नगला में एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी कप्तान पुत्र हरदया (उम्र करीब 35 वर्ष) बिजली न आने के कारण अपने परिवार के साथ घर की छत पर सोने गए थे। देर रात किसी समय उनका पैर छत पर रखी लकड़ी में फंस गया, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर पड़े।
बताया जा रहा है कि युवक सिर के बल जमीन पर गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों—दो बेटियों एवं दो बेटों को छोड़ गया है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

