8:42 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

‘चाणक्य’ सुनील बंसल के सानिध्य से ऊर्जावान हुए कार्यकर्ता: केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा की बेटी के मंडप भोज में उमड़ा सियासी कुनबा

‘चाणक्य’ सुनील बंसल के सानिध्य से ऊर्जावान हुए कार्यकर्ता: केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा की बेटी के मंडप भोज में उमड़ा सियासी कुनबा।

उझानी बदांयू 16 जून।

केंद्रीय राज्य मंत्री माननीय बी.एल. वर्मा की सुपुत्री दीक्षा राजपूत के विवाह की पूर्व संध्या पर रविवार को उझानी में आयोजित भव्य मंडप भोज कार्यक्रम सियासी ऊर्जा का केंद्र बन गया। समारोह में ‘नए भारत की राजनीति के चाणक्य’ भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमान सुनील बंसल की मौजूदगी ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया।

श्री बंसल से हुई आत्मीय भेंट को कार्यकर्ताओं ने अविस्मरणीय पल बताया। उपस्थित जनों ने कहा कि इतनी बड़ी शख्सियत से कुछ पलों का संवाद भी अपार ऊर्जा का संचार कर देता है। श्री बंसल ने संगठन की मजबूती और बूथ स्तर के कार्यकर्ता के महत्व पर जोर दिया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता का स्नेह और साथ कार्यकर्ताओं को लगातार मिलता रहा। उनकी सक्रियता ने संगठन की एकजुटता साबित की।


भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी व युवा भाजपा नेता कार्तिक अग्रवाल को भी राष्ट्रीय महामंत्री का सानिध्य व आशीर्वाद प्राप्त हुआ। वरिष्ठों का मार्गदर्शन पाकर युवा नेतृत्व गदगद दिखा।

पारिवारिक आयोजन सियासी दृष्टि से प्रेरणा पर्व बन गया। बड़ों का आशीर्वाद और चाणक्य नीति की ऊर्जा ने उझानी के हर भाजपा सिपाही में नई स्फूर्ति भर दी।


राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस