12:39 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में दर्दनाक हादसा: आंधी-बारिश के बीच झोपड़ी पर गिरा ट्रांसफार्मर, दो मासूम बच्चों की मौत

बदायूं

बदायूं में दर्दनाक हादसा: आंधी-बारिश के बीच झोपड़ी पर गिरा ट्रांसफार्मर, दो मासूम बच्चों की मौत

केशव गुप्ता

बदायूं। जिले के हजरतपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में सोमवार शाम तेज आंधी और बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में लगे ट्यूबवेल के पास बनी झोपड़ी पर ट्रांसफार्मर और उसके दोनों खंभे गिर जाने से दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 6:30 बजे मौसम अचानक खराब हो गया। तेज आंधी और बारिश से बचने के लिए गांव के 11 वर्षीय विशेष और 5 वर्षीय अनामिका खेत में बनी झोपड़ी में जाकर छिप गए। इसी दौरान तेज हवा के कारण पास में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर अपने दोनों खंभों सहित झोपड़ी पर आ गिरा।
हादसा इतना भयावह था कि झोपड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों बच्चे उसकी चपेट में आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक दोनों मासूमों की मौत हो चुकी थी।
इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे तथा घटना की जांच शुरू कर दी। मासूम बच्चों की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन एक्सप्रेस