12:40 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

कादरचौक पुलिस ने तमंचा व कारतूस सहित युवक को दबोचा, आर्म्स एक्ट में भेजा जेल

बदायूं

कादरचौक पुलिस ने तमंचा व कारतूस सहित युवक को दबोचा, आर्म्स एक्ट में भेजा जेल

केशव गुप्ता

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना कादरचौक पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना कादरचौक पुलिस ने ग्राम असरासी निवासी दीपक पुत्र सुखलाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कादरचौक में मु0अ0सं0 180/2026 के तहत धारा 3/25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस