12:39 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

गोपाल राय ने उसावां के नन्हेंलाल वर्मा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बने विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष

बदायूं

गोपाल राय ने उसावां के नन्हेंलाल वर्मा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बने विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष

केशव गुप्ता

उसावां। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल राय जी ने संगठन के विस्तार एवं मजबूती को लेकर उसावां निवासी नन्हेंलाल वर्मा को उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और संगठन कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए बधाई दी है।
संस्थापक श्री गोपाल राय जी ने कहा कि नन्हेंलाल वर्मा लंबे समय से सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति के बाद नन्हेंलाल वर्मा ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा हिंदू समाज के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, समाजसेवियों एवं संगठन पदाधिकारियों ने नन्हेंलाल वर्मा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस