उझानी -ठिरिया मोड़ पर 20 पव्वे अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार
।
उझानी, बदायूँ 14 जून।
पुलिस ने शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर ठिरिया मोड़ से अवैध शराब बेच रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी देशराज जाटव निवासी ग्राम तेह़रा के पास से 20 पव्वे देशी शराब अंगूरी मार्का बरामद हुए। उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में पुलिस ने धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी लाइसेंस नहीं दिखा पाया। शराब को सील कर जांच शुरू कर दी गई है।
—
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

