उझानी- सहसवान चौराहे पर सट्टे की खाईबाड़ी करते युवक धरा, डायरी-540 रुपये बरामद।
उझानी, बदायूँ 14 जून ।
नगर के सहसवान रोड पर डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क के पास शौचालय के पास सट्टे की पर्ची लिख रहे एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया। उपनिरीक्षक सुरेशपाल की टीम ने आरोपी फरमान पुत्र प्यारे मियां निवासी किला खेड़ा को पकड़ा।
तलाशी में उसके पास से सट्टे के अंकों वाली डायरी, एक पैन और 540 रुपये नकद मिले। डायरी में 77/20, 44/10, 45/20 जैसे कई नंबर दर्ज थे। पुलिस ने धारा 13 जुआ अधिनियम में केस दर्ज कर डायरी व रुपये सील कर दिए। जांच उपनिरीक्षक राजेश प्रताप सिंह को सौंपी गई है।
—
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

