12:43 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

इस्लामनगर : नाली के विवाद पर कहासुनी

इस्लामनगर : थाना क्षेत्र के गांव सकतपुर में पानी निकासी के लिए नाली के विवाद पर कहासुनी होने पर दबंग उमेश पुत्र रामवीर ने दोली पुत्र डोरीलाल उम्र 60 पर जान से मारने की नीयत से सीने पर फायर झोंका, गोली सीने को छूते हुए हाथ में लगी।
बताया जा रहा है कि दबंग हवाई फायरिंग करते हुए वहां से भाग गया था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को रुदायन स्थित स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस