3:23 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बारिश ने खोली स्वास्थ्य विभाग की पोल, म्याऊं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बना तालाब

बदायूं

बारिश ने खोली स्वास्थ्य विभाग की पोल, म्याऊं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बना तालाब

केशव गुप्ता

म्याऊं। क्षेत्र में हुई बारिश के बाद म्याऊं का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। अस्पताल परिसर में जगह-जगह पानी भर जाने से पूरा स्वास्थ्य केंद्र किसी तालाब जैसा नजर आने लगा है। जलभराव के कारण मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्य कर्मियों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अस्पताल परिसर में जमा गंदे पानी के बीच मेंढकों की टर्र-टर्र सुनाई दे रही है, जिससे परिसर का माहौल और भी बदतर हो गया है। मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचने में दिक्कत हो रही है, वहीं फिसलन और गंदगी के कारण संक्रमण फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के मौसम में स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है, लेकिन इसके स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने और अस्पताल परिसर को जल्द से जल्द जलभराव मुक्त कराने की मांग की है।
बारिश के बाद स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्थिति ने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्रीय जनता का कहना है कि जहां लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए, वहीं अस्पताल स्वयं बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है।

हैं

विज्ञापन एक्सप्रेस