12:43 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

कादरचौक में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कड़ी सुरक्षा के बीच ढहाया गया मस्जिदनुमा ढांचा

बदायूं

कादरचौक में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कड़ी सुरक्षा के बीच ढहाया गया मस्जिदनुमा ढांचा

केशव गुप्ता

बदायूं। जनपद के कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम चतुरी नगला में अवैध रूप से बने मस्जिदनुमा निर्माण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। बताया जा रहा है कि उक्त निर्माण में नमाज अदा की जाती थी। मामले की शिकायत मिलने के बाद राजस्व एवं पुलिस प्रशासन ने जांच कर कार्रवाई की।
प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मौके पर पहुंची तथा अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।
अधिकारियों के अनुसार अवैध निर्माण के संबंध में प्राप्त शिकायत और जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में दिनभर चर्चाओं का माहौल बना रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस