12:44 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

11 जून को होगी अटेना पुख्ता गंगाघाट में बाढ़ आपदा प्रबंधन की मॉक एक्सरसाइज आयोजित

बदायूं: 10 जून। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद में बाढ़ से निपटने की तैयारियों का आकलन करने हेतु 11 जून 2026 को ग्राम अटेना पुख्ता गंगाघाट, तहसील दातागंज में मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम प्रातः 9ः00 बजे से अपराह्न 1ः00 बजे तक संचालित होगा।
मॉक एक्सरसाइज के माध्यम से राहत एवं बचाव कार्यों, आपातकालीन प्रतिक्रिया तथा विभिन्न विभागों के समन्वय का परीक्षण किया जाएगा। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को विभागीय टीम, उपकरण एवं वाहनों सहित समय से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस