12:46 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

प्रधानमंत्री के हरित अभियान को चुनौती! ग्राम जगत में हरे-भरे पाकड़ के पेड़ की कटाई का आरोप, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

बदायूं

प्रधानमंत्री के हरित अभियान को चुनौती! ग्राम जगत में हरे-भरे पाकड़ के पेड़ की कटाई का आरोप, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

केशव गुप्ता

बदायूं। जनपद के थाना अलापुर क्षेत्र अंतर्गत विकास खंड जगत के ग्राम जगत में एक हरे-भरे पाकड़ के पेड़ को काटे जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने इसे पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को लेकर चलाए जा रहे प्रधानमंत्री के अभियानों के विपरीत बताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार गांव में चुन्नीलाल शर्मा की दुकान के सामने स्थित प्राचीन कदमखंडी तालाब के समीप एक पुराना और हरा-भरा पाकड़ का पेड़ था। आरोप है कि गांव निवासी गौरव एवं शिवकुमार, पुत्रगण दयाराम, द्वारा उक्त पेड़ को काट दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेड़ काटने के पीछे उस स्थान पर दूसरा खोखा रखकर कब्जा करने की मंशा हो सकती है।
पेड़ की कटाई की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने इसका विरोध जताया और मामले की शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से की। ग्रामीणों का कहना है कि पेड़ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनकी अंधाधुंध कटाई से प्रकृति को नुकसान पहुंचता है।
इस संबंध में अनिल पाल, चुन्नीलाल शर्मा, दिलीप, राजू, मुकेश कुमार, अमर सिंह, राजीव श्रीवास्तव, अंजू शर्मा, विशाल, सुनील और सोनू राठौर समेत कई ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी बदायूं को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों ने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में हरे-भरे पेड़ों की कटाई चिंता का विषय है। उन्होंने जिला प्रशासन से ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
फिलहाल प्रशासनिक जांच और कार्रवाई का ग्रामीणों को इंतजार है।

u

विज्ञापन एक्सप्रेस