आर्य समाज के पूर्व प्रधान तथामंत्री रहे रहे सियाराम आर्य को दी गई श्रद्धांजलि
आर्य समाज बदायूं के पूर्व मंत्री एवं प्रधान श्री सियाराम आर्य का निधन 27 मई 2026 को हो गया था जिसका अंतिम संस्कार आर्य समाज बदायूं द्वारा संस्थापित बहेरी स्थित अंत्येष्टि स्थल पर किया गया था।
आज रविवार को उनकी आवाज पर शांति यज्ञ एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो लोगों द्वारा उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई और बताया गया की श्री सियाराम आर्य विकास भवन स्थित जिला विकास कार्यालय में लेखाकार पद से सन 2010 में सेवानिवृत हुए थे, सन 1982 से आर्य समाज बदायूं के सक्रिय कार्यकर्ता बने और आर्य समाज द्वारा चलाए गए विभिन्न अभियानों एवं कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका अदा की।
अपने कर्मचारी संगठनों में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और विकास भवन कर्मचारी परिषद के मंत्री भी रहे।
वर्ष 2007 में एक एक्सीडेंट में आपको अत्यधिक शारीरिक क्षति हुई उसके बाद से आपके जीवन की सक्रीयताएं कुछ कम हुई।
ऋषि दयानंद के अननय भक्त श्री सियाराम आर्य पुरोहित के रूप में अत्यधिक प्रसिद्ध हुए आप अनेकों वैवाहिक कार्यक्रम, नामकरण संस्कार उद्घाटन समारोह आदि करने में निपुण थे, आपको लोग पंडित जी का कर पुकारते थे।
आपका आकस्मिक निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
बदायूं जनपद में सर्वश्री महेंद्र कुमार एडवोकेट, रविंद्र कुमार सक्सेना, सुबोध सागर जौहरी, सियाराम आर्य, चंद्रभान शर्मा की टीम ने आर्य समाज बदायूं के लिए अनेक उल्लेखनीय कार्य किए थे, दुर्भाग्य वर्ष पिछले एक दशक में यह सभी एक-एक करके इस दुनिया से विदा हो गए।
आर्य समाज के पदाधिकारियों इन सबके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्माओं को सद्गति प्रदान करने की प्रार्थना की।
यह जानकारी आर्य समाज बदायूं के वरिष्ठ सदस्य विवेक जौहरी ने देते हुए सभी के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की और बताया की आर्य समाज के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए नई टीम की जरूरत है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

