2:31 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

यूपी पुलिस परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी: बरेली-मथुरा परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी

यूपी पुलिस परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी: बरेली-मथुरा परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी।

बरेली, 7 जून 2026।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 05309/05310 बरेली जं.- मथुरा जं.- बरेली जं. परीक्षा स्पेशल गाड़ी 8, 9 और 10 जून को चलाई जाएगी।

टाइम टेबल एक नजर में

05309 बरेली जं.मथुरा जं.-
बरेली जं. से प्रस्थान- सुबह 4:00 बजे
प्रमुख स्टॉपेज- बदायूं 4:48 बजे, उझानी 5:00 बजे, सोरों शूकर क्षेत्र 5:32 बजे, कासगंज 6:10 बजे, सिकंदरा राव 6:36 बजे, हाथरस सिटी 7:17 बजे, मथुरा छावनी 8:30 बजे।
मथुरा जं. पहुंचेगी सुबह 8:45 बजे।

05310 मथुरा जं. बरेली जं-
मथुरा जं. से प्रस्थान- दोपहर 13:10 बजे
प्रमुख स्टॉपेज- मथुरा छावनी 13:25 बजे, हाथरस सिटी 14:13 बजे, सिकंदरा राव 14:42 बजे, कासगंज 15:20 बजे, सोरों शूकर क्षेत्र 15:40 बजे, उझानी 16:17 बजे, बदायूं 16:35 बजे
बरेली जं. पहुंचेगी शाम 17:50 बजे।

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने बताया कि
समय पर पहुंचेंगे अभ्यर्थी ,सुबह 8:45 बजे मथुरा पहुंचने से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने का पर्याप्त समय मिल जाएगा।
वही वापसी होगी आसान-दोपहर 1:10 बजे मथुरा से चलकर शाम 5:50 बजे बरेली लौट आएगी, जिससे अगले दिन की परीक्षा वाले छात्र भी घर जा सकेंगे।
तीन दिन चलेगी- 8, 9 और 10 जून को लगातार सेवा, ताकि सभी शिफ्ट के अभ्यर्थी लाभ उठा सकें।

रेलवे प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से स्टेशन पहुंचें और अपनी यात्रा प्लान कर लें। यह स्पेशल ट्रेन बदायूं, कासगंज, हाथरस रूट के हजारों परीक्षार्थियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस