1:55 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

फर्जी महिला खड़ी कर करोड़ों की जमीन हड़पने का खेल बेनकाब, चार आरोपी गिरफ्तार

बदायूं

केशव गुप्ता की रिपोर्ट

दातागंज। जमीन हड़पने के लिए फर्जी महिला को असली मालिक दिखाकर बैनामा कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दातागंज पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने एक महिला का फर्जी आधार कार्ड तैयार कराया और उसे वास्तविक भूमि स्वामिनी बताकर जमीन का फर्जी बैनामा अपने नाम करा लिया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक सन्नी चौधरी व उनकी टीम ने बरेली तिराहा, दातागंज से कदीर खां, मुस्ताक खान निवासी भुंडी थाना उसहैत तथा लालाराम और प्रेमपाल निवासी कलक्टरगंज थाना उसावां को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ थाना दातागंज में धोखाधड़ी, जालसाजी, कूटरचना और धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस