1:55 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

भक्ति की बयार में सराबोर हुआ उसावां, भव्य कलश यात्रा के साथ गूंजा श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

बदायूं

भक्ति की बयार में सराबोर हुआ उसावां, भव्य कलश यात्रा के साथ गूंजा श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

केशव गुप्ता की रिपोर्ट

उसावां। कस्बा उसावां शनिवार को पूरी तरह भक्तिमय रंग में रंग गया, जब ऐतिहासिक जोरावर महाराज देवस्थान पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। सिर पर कलश धारण किए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें और जयकारों की गूंज से पूरा नगर धर्ममय वातावरण में डूब गया।
कलश यात्रा जोरावर महाराज देवस्थान से शुरू होकर दुर्गा माता मंदिर राजमार्ग, मंगल बाजार स्थित शिव मंदिर और हनुमानगढ़ सहित प्रमुख मार्गों से निकाली गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और जयघोषों के साथ नगर भ्रमण किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा का स्वागत किया। नगर भ्रमण के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ कलशों की स्थापना पुनः जोरावर महाराज देवस्थान पर की।
इसके पश्चात आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक पंडित राधा अग्निहोत्री ने कथा के प्रथम दिवस भगवान की महिमा, धर्म, भक्ति और मानव जीवन के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को अमृतमयी कथा का रसपान कराया। कथा के दौरान पांडाल में मौजूद श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और पूरा क्षेत्र भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगा दिखाई दिया।
कथा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण किया। आयोजकों ने बताया कि कथा के दौरान प्रतिदिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
इस अवसर पर अरुण प्रताप सिंह उर्फ भोले, नन्हेंलाल गुप्ता, धनुलाल गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, भोले सिंह, पवन गुप्ता, धनेश कश्यप समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूरे उसावां क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस