कुंवर गांव संवाददाता
कुंवरगांव। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी 18 वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ और अशोभनीय टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर परिजनों में आक्रोश व्याप्त है।
पीड़ित पिता का आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे उसकी बेटी खेत से घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में गांव का ही एक युवक खड़ा मिला, जिसने उसे देखकर गंदी बातें करनी शुरू कर दीं और फब्तियां कसने लगा। आरोप है कि युवक ने अभद्र टिप्पणी करते हुए रात में पशुशाला में मिलने की बात भी कही। आरोपित युवक इससे पहले भी कई बार युवती पर फब्तियां कस चुका है, लेकिन लोकलाज के चलते मामला सामने नहीं लाया गया था। घटना के बाद परिवार ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

