3:56 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार

बदायूं

*थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा ग्राम शेखूपुरा में दो पक्षों में हुए विवाद में 06 वांछित अभियुक्तगण को मय 03 अदद लाठी-डन्डे व 02 अदद बांका सहित गिरफ्तार किया गया*।

केशव गुप्ता

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के दौरान आज दिनाँक 05.06.2026 को थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा मु0अ0स0 163/2026 धारा 191(2)/191(3)/333/109(1)/115(2)/352/351(3) बीएनएस व मु0अ0स0 164/2026 धारा 191(2)/191(3)/333/109(1)/115(2)/352/351(3) बीएनएस में वांछित 06 अभियुक्तगण 1. रामवीर पुत्र राजाराम 2. विजय पुत्र जगदीश 3. सन्तोष पुत्र छंगे 4. कुंवरपाल पुत्र अंगनलाल 5. छोटेलाल पुत्र यादराम 6. भीकम सिंह पुत्र अंगनलाल निवासी गण ग्राम शेखूपुरा थाना जरीफनगर जनपद बदायूँ को घटना में प्रयुक्त 03 अदद लाठी डन्डे व 02 अदद बांका सहित गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस