3:56 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

मूसाझाग पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा, न्यायालय में किया पेश

बदायूं

मूसाझाग पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा, न्यायालय में किया पेश

केशव गुप्ता

बदायूं। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मूसाझाग पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों को मजबूती मिली है।
जानकारी के अनुसार मु0अ0सं0 105/26 में दर्ज गंभीर धाराओं के मामले में वांछित चल रहे सबलू पुत्र निजाकत निवासी ग्राम कण्डेला थाना मूसाझाग को ग्राम कण्डेला तिराहे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण की तथा बाद में माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस