1:38 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में बिना तपिश के विदा हुआ नौतपा, अब उमस भरी गर्मी के आसार

उझानी-बदांयू 3 जून।

इस बार नौतपा बिना तपा ही मंगलवार को बीत गया। 25 मई से शुरू हुए नौतपा में उझानी और आसपास के इलाकों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना नहीं करना पड़ा। आंधी-बारिश के चलते तापमान 36 से 39 डिग्री के बीच बना रहा। अब मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने और उमस भरी गर्मी की आशंका जताई है।

2025 में नौतपा के दौरान उझानी क्षेत्र में भी पारा 44-45 डिग्री तक पहुंचा था। तेज लू और गर्मी से जनजीवन प्रभावित हुआ था। इस बार बीच-बीच में चली तेज हवाओं और हल्की बारिश ने लोगों को काफी राहत दी। मंगलवार को नौतपा समाप्त होने के बाद अब मौसम फिर बदलने वाला है।

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, इस सप्ताह बदायूं जिले में तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। अगले कुछ दिन आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। इससे दिन में तेज धूप के साथ उमस बढ़ेगी और रात का तापमान भी ऊपर जाएगा।

कुल मिलाकर उझानी समेत रुहेलखंड के ज्यादातर हिस्सों में इस बार नौतपा बेअसर रहा। मगर अब अगले सप्ताह से गर्मी फिर तेवर दिखा सकती है।

विज्ञापन एक्सप्रेस