काकोड़ा में विराट बजरंग दल की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन सुमित भाई के नेतृत्व में किया गया। बैठक का उद्देश्य संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करना, हिंदू समाज में एकता को बढ़ावा देना तथा गौ सेवा जैसे सामाजिक और धार्मिक विषयों पर व्यापक चर्चा करना रहा। इस अवसर पर विराट बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष मोहित कुमार सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर शिवम सिंह, बदायूं से जिला उपाध्यक्ष गोल्डी गुप्ता सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, भगवान श्रीराम एवं गौ माता के जयकारों के साथ हुई, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार हुआ, बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मोहित कुमार सिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को संगठित और जागरुक बनाने की आवश्यकता पहले से अधिक है। उन्होंने कहा कि विराट बजरंग दल का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना ही नहीं, बल्कि समाज में सेवा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर युवाओं को संगठन से जोड़ें तथा हिंदू समाज की एकता के लिए निरंतर कार्य करें। उन्होंने कहा कि जब समाज संगठित होगा तभी सामाजिक चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकेगा और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी। प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर शिवम सिंह ने अपने संबोधन में संगठन की आगामी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विराट बजरंग दल लगातार जनहित एवं समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान किया कि वे सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरुकता फैलाने के साथ-साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को भी संरक्षित करने में अपनी भूमिका निभाएं। जिला उपाध्यक्ष गोल्डी गुप्ता ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की निष्ठा और सक्रियता पर निर्भर करती है तथा सभी को मिलकर संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए। बैठक के दौरान गौ सेवा के विषय पर भी विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण आधार हैं तथा उनकी सेवा और संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गौशालाओं की सहायता, बेसहारा गौवंश की देखभाल तथा गौ संरक्षण संबंधी जनजागरुकता अभियान चलाने पर सहमति व्यक्त की। साथ ही समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सहयोग की भावना को बढ़ाने के लिए विभित्र सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कार्यकर्ताओं ने गांव स्तर पर नई समितियों के गठन, युवाओं को जोड़ने, सदस्यता अभियान चलाने तथा संगठन की विचारधारा को जनसामान्य तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का लक्ष्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर सेवा, सुरक्षा और संस्कार की भावना को मजबूत करना है। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, हिंदू समाज की एकता को मजबूत करने, गौ सेवा के कार्यों को गति देने तथा राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ और सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भविष्य में भी
इसी प्रकार संगठित होकर समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का विश्वास व्यक्त किया।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

