कुंवर गांव बदांयू थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर का ही एक कथित मिट्टी माफिया दिन-रात ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दौड़ा रहा है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि जिम्मेदारों को कुछ दिखाई नहीं दे रहा! आखिर ऐसा कैसे?
प्रत्यक्षदर्शियों का सवाल सीधा है—क्या नियम सिर्फ आम लोगों के लिए हैं? मिट्टी से भरी ट्रॉलियां सड़कों पर फर्राटा भर रही हैं, लेकिन कार्रवाई का पहिया क्यों जाम है?
क्या किसी का हाथ सिर पर है? क्या शिकायतों का कोई असर नहीं? या फिर सब कुछ देखकर भी आंखें मूंद ली गई हैं?
जितनी तेज ट्रैक्टरों की रफ्तार, उससे कहीं तेज गांव में उठ रहे सवाल। अब लोग पूछ रहे हैं—आखिर हसनपुर का यह मिट्टी माफिया कब तक बेखौफ रहेगा?
“मिट्टी उठ रही है, लेकिन उससे ज्यादा धूल जिम्मेदारों की चुप्पी उड़ा रही है!”

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

