6:00 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अवतरण दिवस पर युवा कार्तिक की साहित्यिक भावांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अवतरण दिवस पर युवा कार्तिक की साहित्यिक भावांजलि।

उझानी, बदायूं 2 जून।

उत्तर प्रदेश के तेजस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पावन अवतरण दिवस 5 जून के सुअवसर पर, उझानी के युवा भाजपा नेता कार्तिक अग्रवाल ने अपनी लेखनी से श्रद्धा-सिक्त शुभकामनाओं का पुष्पार्चन किया है।

अपने उद्गारों में कार्तिक अग्रवाल पुत्र सचिन अग्रवाल बंटी ( नगर अध्यक्ष भाजपा )ने काव्यमयी भाषा में मंगलकामना व्यक्त की:
“सूर्य-सा दैदीप्यमान तेज, हिमशिखर-सा अडिग सम्मान रहे,
कोटि-कोटि जनों के हृदय-पटल पर आपका अक्षुण्ण स्थान रहे।
राष्ट्र-अर्चन के पथ पर अनवरत अग्रसर रहें आपके चरण,
कीर्ति, यश और सफलता से आपका जीवन-आंगन शोभायमान रहे।”

उन्होंने मुख्यमंत्री जी के तपःपूत त्याग, वज्र-से अनुशासन, अखंड राष्ट्रभक्ति और निष्काम जनसेवा को नवयुवकों हेतु प्रेरणा का अजस्र स्रोत निरूपित किया। कार्तिक ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के स्वर्णिम सोपान, सुशासन की दिव्य आभा और सांस्कृतिक गौरव के नभ-चुंबी शिखरों का स्पर्श कर रहा है। आज प्रत्येक प्राण में यही स्वर गूंज रहा है — “उत्तर प्रदेश बन रहा उत्तम प्रदेश”।

युवा नेता कार्तिक अग्रवाल ने मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम एवं नाथपंथ के अधिष्ठाता बाबा गोरखनाथ जी के श्रीचरणों में अनुनय किया कि वे मुख्यमंत्री जी को निरामय स्वास्थ्य, शतायु जीवन, अक्षय यश और अविरल लोकसेवा का संबल प्रदान करें, ताकि समस्त युवा पीढ़ी उनसे युग-युग तक प्रेरणा-दीप्त होती रहे।

उन्होंने यशस्वी मुख्यमंत्री के साक्षात दर्शन की हृदय-तल से उत्कट अभिलाषा भी प्रकट की।

विज्ञापन एक्सप्रेस