4:13 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी क्रय विक्रय समिति में इफको क्षेत्रीय प्रबंधक का विदाई एवं स्वागत समारोह

उझानी क्रय विक्रय समिति में इफको क्षेत्रीय प्रबंधक का विदाई एवं स्वागत समारोह।

उझानी, 02 जून 2026।

सहकारी क्रय विक्रय समिति उझानी में आज एक भावपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक जितेंद्र गंगवार का मुरादाबाद मंडल में स्थानांतरण होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। साथ ही नव आगंतुक क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक कुमार का हार्दिक स्वागत किया गया।

समिति के सभापति किशन चंद शर्मा ने जितेंद्र गंगवार को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके कार्यकाल की सराहना की तथा नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात नवागत क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक कुमार का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। श्री शर्मा ने आशा व्यक्त की कि दीपक कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र में उर्वरक वितरण एवं किसान सेवा को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर उपसभापति नेत्रपाल सिंह, सहकारी संघ उझानी के सभापति गिरीश पाल सिंह सिसोदिया, राकेश शर्मा सभापति, कादरचौक के सभापति माखन लाल गुप्ता, सचिव रावेंद्र कुमार, कछला एवं बुटला के सचिव आदित्य कुमार शर्मा, रिसौली के सचिव वेदव्यास शर्मा, अनुभव शर्मा, सरवन सिंह, श्याम कुमार मिश्र, सूर्य प्रताप सिंह, राम शाक्य, राम किशोर शर्मा तथा जिला सहकारी बैंक के मैनेजर प्रदीप सागर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने जितेंद्र गंगवार के कार्यकाल में किसानों के हित में किए गए कार्यों की प्रशंसा की और दीपक कुमार से अपेक्षा जताई कि वे सहकारिता आंदोलन को और मजबूत करेंगे।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस